चरदा , बहराइच । शनिवार को जामोग बाजार चरदा के बलदेव बाबा मंदिर परिसर में हिंदू समाज के तत्वावधान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या में हिंदू जनमानस रहे
हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि वीरेंद्र गिरी महराज ने मस्जिद मदरसा व मिशनरियों से सावधान रहने का आह्वान किया तथा हिन्दू समाज के लोगों संगठित होकर एक जुट रहने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र गिरी जी महराज ने दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अनूप मिश्रा ने कहा कि बाटोगे तो काटोगे अगर समय पर नहीं एकजुट हुए तो बांग्लादेश जैसी स्थिति दूर नहीं
विभाग अध्यक्ष इन्द्र बहादुर जी ने हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू समाज को संगठित करने के लिए पहले स्वयं में परिवर्तन लाना होगा। उन्होंने कहा कि आज समाज में लोग एक साथ बैठकर खान-पान तक नहीं करते, जिससे आपसी दूरी बढ़ रही है। जब तक हम स्वयं नहीं बदलेंगे, तब तक समाज को संगठित करना संभव नहीं है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में भारत में हिंदू समाज की सुरक्षा को लेकर चुनौतियां उत्पन्न हो रही हैं, जिनका मूल कारण सामाजिक भेदभाव और आपसी बिखराव है। उन्होंने कहा कि आज सनातन धर्म के लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है जहां मस्जिद मदरसा बन रहा हो मिशनरियों के लोग दिखाई दे रहे हो सावधान रहने की जरूरत है। वरना इसका खामियाजा आपके पोते और पर पोते भुगतेंगे ।
सम्मेलन को संबोधित करते मुख्य वक्ता प्रांत धर्म जागरण प्रमुख अवध प्रांत सुरेन्द्र ने सनातनियों को संगठित होने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है सनातन धर्म के लोगों को एकजुट होने का
उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता से ही समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है। सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति है।
इस अवसर पर RSS जिला प्रचारक अजय, हिंदू सम्मेलन समिति संयोजक पंकज जयसवाल, सह संयोजक-अनूप मिश्रा, गौरव जयसवाल, शान्तनु सिंह, विशनू चौरसिया, संगम जयसवाल, राजकुमार सोनी, पंकज कश्यप
अरुण पाठक, आशीष त्रिपाठी पिन्टू सोनी, मनीष जयसवाल, राज कुमार कश्यप, राजन जयसवाल , लव कुश जी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये ।