Breaking News

देवरिया – थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20260121 WA0001

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 03/2026 धारा 191(2),115(2),117(2),109(1),351(2),324(4) बीएनएस से संबंधित नामदज अभियुक्त मोनू यादव पुत्र मुनीब यादव निवासी पिपरा खेमकरन थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया को आज दिनांक 20.01.2026 को पिपरा खेम चौराहे के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.01.2026 को थाना खुखुन्दू पर वादी श्री प्रकाश मौर्या निवासी पिपरा खेमकरन थाना खुखुन्दू देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी दिनांक 02.01.2026 को रात्रि में राहुल चौहान के साथ खाना खा कर मुर्गी फार्म पर सोने जा रहे थे कि ग्राम सचिवालय के पास सरसों के खेत में पहले लाठी डंडा लेकर बैठे अभियुक्त मोनू यादव सहित अन्य लोगों मिलकर वादी व राहुल चौहान को मारापीट गया जिससे वादी बेहोश हो गये उक्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 03/2026 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. मोनू यादव पुत्र मुनीब यादव निवासी पिपरा खेमकरन थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 श्री आनन्द राव थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया
2.का0 चन्दन गहलौत थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया
3.का0 चन्द्रशेखर कुमार थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

*सोशल मीडिया सेल*
*देवरिया पुलिस*
*मो0नं0- 7839861970*

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …