Breaking News
5e15cab4 393e 451c 9142 e8cefe3a634f

किशोरी की हत्या करने वाला 50 हजार का ईनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

कब्जे से अवैध तमंचा मय कारतूस व आलाकत्ल चाकू बरामद5e15cab4 393e 451c 9142 e8cefe3a634f

मीरजापुर। दिन सोमवार को सायंकाल थाना अदलहाट क्षेत्र के एक किशोरी का शव गोठौरा पहाड़ी बहद ग्राम गोठौरा पर होने की सूचना स्थानीय लोगो द्वारा थाना अदलहाट पुलिस को दी गयी।

सूचना पर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर ‘आर0पी0सिंह’, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा अन्य अधिकारीगण के साथ घटनास्थल का निरीक्षण/मौका मुआयना किया गया।

वादी मुन्ना राम पुत्र स्व0सहदेव निवासी गोठौरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर की तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-225/2022 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित कर यथाशीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये।

किशोरी की निर्मम हत्या करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा ₹ 50 हजार का ईनाम घोषित किया गया था ।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अदलहाट, स्वाट/सर्विलांस व एसओजी की गठित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.11.2022 की रात्रि सुरागरसी पतारसी के क्रम में तथा भौतिक/ इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्त के थाना अदलहाट क्षेत्र में होने से सम्बन्धित मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गयी ।

इस दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम फायर कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिससे अभियुक्त के बांये पैर मे गोली लग गयी। अभियुक्त द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम विकास कुमार पुत्र किशोर शाह निवासी मुस्कीपुर कोठी वार्ड नं0.20 गोगरी थाना गोगरी जनपद खगड़िया बिहार बताया गया, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस को बरामद किया गया।

पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त का पुलिस अभिरक्षा में ईलाज चल रहा है। पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-226/22 धारा 307 भादवि तथा बरामद अवैध असलहे के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 -227/2022 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम विकास कुमार पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त विकास कुमार से किशोरी की हत्या के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो बताया कि उसकी किशोरी से पूर्व से जान पहचान थी, दिनांकः 26.11.2022 को मिलने के लिए गोठौरा पहाड़ी पर बुलाया गया था इसी दौरान वाद विवाद होने पर किशोरी के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी और वहा से भाग गया ।

गिरफ्तार करने वाले प्र0नि0 अदलहाट-विजय कुमार चौरसिया मय टीम ।
निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार यादव प्रभारी एसओजी मय टीम ।

उ0नि0 राजेश जी चौबे प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मय टीम को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस टीम को ₹ 25 हजार के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *