Breaking News
8f0a490c 1e3b 4018 bcfd c910412a5fe1

आम आदमी पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 2 लोगों ने किया आवेदन।

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
बीकापुर।8f0a490c 1e3b 4018 bcfd c910412a5fe141b94b4c 4697 4d94 8ce3 fcfdc71dc8ab
नगर पंचायत बीकापुर के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी भी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

आम आदमी पार्टी के बीकापुर विधानसभा प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय समाजसेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पंचायत बीकापुर से दो महत्वपूर्ण लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु आवेदन किया है जिसमें नगर पंचायत बीकापुर नंदरौली वार्ड संख्या 9 के निवासी इमरान अहमद जो कि पूर्व में तीन बार नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 से सभासद रह चुके हैं। दो बार उनकी पत्नी सभासद का चुनाव जीती है तथा एक बार इमरान अहमद सभासद रह चुके हैं।

अब आम आदमी पार्टी से चेयरमैन का चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। इस मौके पर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रहे स्वर्गीय हाफिज गरीब उल्ला के भाई हकीकुल्लाह ने भी मौजूद रहे। जो आम आदमी पार्टी विधानसभा के उपाध्यक्ष हैं। इमरान अहमद को आवेदन पत्र व आम आदमी पार्टी की सदस्यता रसीद तथा टोपी पार्टी का झंडा देकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया।

इसी क्रम में वार्ड संख्या 11 के निवासी बजरंग उपाध्याय द्वारा भी आवेदन किया गया है। उनके पिता जी एक बार सभासद रहे हैं तथा पूर्व में चेयरमैन बीकापुर का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

बजरंग दुबे वर्तमान में हैदरगंज में एक पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। तथा समाजवादी पार्टी में जिला सचिव भी रह चुके हैं।

उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा आवेदन प्राप्त किया। उन्हें भी पार्टी की सदस्यता टोपी झंडा देकर शामिल कराया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *