Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 21 at 11.53.23 PM

मूसलाधार बारिश में15 किलोमीटर 100 मीटर लंबे तिरंगे का हुआ स्वागत

रिपोर्ट उमेश मणि त्रिपाठी

गोरखपुर।विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति व हिंदू चेतना मंच के संयुक्त तत्वाधान में विश्व के सबसे लंबे तिरंगे का स्वागत किया गया गोरखपुर में सिद्धार्थनगर जिले से आऍ विश्व का सबसे लंबा तिरंगा जिसकी लंबाई 15 किलोमीटर 100 मीटर व वजन 11 कुंटल उसका स्वागत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पैडलेगंज पर किया गया सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात विश्व के सबसे लंबे तिरंगे के ऊपर पुष्पांजलि करने के बाद आरती की गई! यह वही तिरंगा है जिसे 23 जनवरी 2021 को सिद्धार्थनगर जिले में फैलाकर विश्व रिकार्ड बनाया गया जिसे गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया जा चुका है इस तिरंगे को 23 जनवरी 2022 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जन्मदिन पर फैलाकर गोरखपुर में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा तिरंगे की महाआरती गोरखपुर के प्रख्यात समाजसेवी डॉ रूप कुमार बनर्जी के साथ उत्साहित देशभक्तों ने किया डॉक्टर रूप कुमार बनर्जी ने कहा कि अकेले कोई रिकॉर्ड बनाना इतनी बड़ी बात नहीं होती जितनी एक जन सैलाब के साथ बनाने पर होते हैं क्योंकि सभी व्यक्ति को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगना पड़ता है उसके बाद वह धूप बारिश इत्यादि के समय अपना समय निकाल पाता है रघुवंश हिंदू के नेतृत्व में गोरखपुर में और रमेश वर्मा जिला प्रभारी सिद्धार्थनगर के सहयोग से सिद्धार्थ नगर जिले में लगातार तिरंगा फैलाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बातों को लाखों लोगों के बीच में पहुंचाने का जो अदम्य साहस का कार्य रघुवंश हिंदू ने किया है काबिले तारीफ है| तथा आने वाले समय में गोरखपुर शहर मे जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा है इतिहास के लिए एक अमिट कार्य होगा! 23 जनवरी 2022 में तिरंगा विस्तारित करके विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए विश्व रिकॉर्ड होल्डर की योजना बैठक भी की गई केंद्रीय संयोजक रघुवंश हिंदू ने कहा पूरे गोरखपुर को चारों तरफ से तिरंगे से सम्मानित करने के लिए 20 सेक्टर बनाए जाएंगे सभी सेक्टर के अलग-अलग प्रमुख होंगे और उसके वॉलिंटियर्स अलग-अलग होंगे कार्यक्रम में शहर के लगभग 50 संगठन के लोगों का नेतृत्व होगा उसके हिसाब से कम से कम 18000 लोग इस तिरंगे को पकड़ेंगे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस भगत सिंह पंडित राम प्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला खान केसपनों का भारत की मांग को दोहराएंगे! मूसलाधार बारिश* में अगर यह तिरंगा सिद्धार्थनगर जिले से गोरखपुर में पहुंचा और इतने साथियों ने स्वागत किया तो यह प्रमाणित होता है के कार्यालय स्थित रूप से संपन्न होगा और 1 दिन आएगा जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के सपनों का भारत बनेगा।तिरंगा को फैलाकर 18000 लोगों के द्वारा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए सभी लोगों ने संकल्प लिया जो तिरंगा गोरखपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर चौरी चौरा तक का 22 किलोमीटर दुनिया की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।इस कार्यक्रम में डॉ रूप कुमार बनर्जी केंद्रीय संयोजक रघुवंश हिंदू डॉ सुरेंद्र प्रसाद सर्व ब्राह्मण समन्वय समिति के विजय नारायण मिश्रा सिद्धार्थनगर जिले के जिला प्रभारी रमेश वर्मा इंद्रजीत सिंह चंदेल स्वामी डॉक्टर स्वामी विनय चंद्र किशोर शर्मा रोहित कसौधन दिलीप सोनी अच्छा तिवारीअमित खनाल राम जी चौधरी राकेश पांडेय अनुराग यादव प्रयास एक परिवर्तन के प्रमुख प्रवीण श्रीवास्तव सूबेदार तिवारी व्यास बंधु सिंह संजय सिंह आशीष रुंगटा मन्नत गोरखपुरी डॉक्टर अनिल योगी डॉ एस पी शुक्ला राम अवतार निषाद आदि लोग उपस्थित रहे

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *