Breaking News

नरकटियागंज:- प्रखंड उपप्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई संम्पन्न।

नरकटियागंज:- प्रखंड उपप्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई संम्पन्न।
नरकटियागंज:- आरजेडी के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय यादव के आवास पर शनिवार के दिन नरकटियागंज प्रखंड उपप्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें प्रखंड में विगत वर्षों में की गई कार्यों की समीक्षा की गयी। प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा की गयी।विगत कई वर्षों से पंचायत समिति निधि का उपयोग विकास कार्यों में ठीकेदारी के माध्यम से किया जाता अा रहा है। जिसका विरोध सभी पंचायत समिति के सदस्यों ने कड़ी शब्दों में निन्दा की, मनरेगा सहित अन्य योजनाओ को लेकर जिलाधिकारी से मिलने के लिए विचार विमर्श किया गया। पंचायत समिति में स्थाई समिति के गठन पर भी चर्चा की गयी। प्रखड प्रमुख रीना देवी ने उपरोक्त्त बातो पर पंचायत समिति सदस्यों के साथ अपनी एकजुटता दिखाते हुए पुरजोड समर्थन किया। वहीं विनय यादव ने कहा कि नरकटियागंज में चल रहे भ्रष्टाचार पर नए प्रमुख और उप प्रमुख अंकुश लगाएंगे और प्रखंड में व्याप्त अनियमितता को दूर करने का कार्य करेंगे इस बैठक में मीडिया प्रभारी राजीव कुमार,त्रिवेणी कुमार,मिकु वर्मा,मालती देवी,धृप यादव,रेशमी पाठक के साथ दर्जनों सदस्य मौजूद थे।
 
रिपोर्ट चन्दन गोयल ibn24x7news नरकटियागंज

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *