Breaking News

चुनार/मीरजापुर- गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

ibn 24×7 news चुनार – मीरजापुर ।
हरि किशन अग्रहरि की रिपोर्ट
*************************
महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार के आरोपियों के खिलाफ गुण्डा एक्ट में कार्रवाई करते हुए अहरौरा पुलिस ने तीन व्यक्तियों गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बताते चलें कि बड़की पट्टी निवासी शुद्धू यादव पुत्र दया उम्र 20 वर्ष पर 380 /354 क व पास्को एक्ट 7/8 धारा निरूद्घ थी जो जमानत पर आया था, दूसरा शिव शंकर मौर्या पुत्र राजकुमार निवासी अहरौरा डीह जिसपर 363, 366, 376 व 3/4 पास्को एक्ट लगा था और तीसरा पुन वासी हरिजन पुत्र रामवृक्ष निवासी बनकी इमिलिया पर 376, 511 IPC व 7/8 पास्को एक्ट निरूपित था। इन सभी का समाज में स्वतंत्र घूमना सामाजिक दृष्टि से उचित नहीं था सो पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जिला जेल भेज दिया।
महिलाओं के प्रति होते दुर्व्यवहार को देखते हुए पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं। समाज में महिलाओं में भय व्याप्त न रहे इसलिए प्रशासनिक अमला कड़े कदम समय समय पर उठाती है। इसी कड़ी में पुलिस का यह एक कदम है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *