Breaking News

देवरिया – थाना बनकटा पुलिस द्वारा हत्या के एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Ibn24x7news रिपोर्ट सुभाष चन्द्र यादव
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री एन.कोलांची द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु उनके विरूद्ध अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जनपदीय पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही किया गया –
थाना बनकटा पुलिस द्वारा हत्या के एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः-* दिनांक-21.08.2018 को सायं समय 19-00 बजे भड़सर चैराहे पर उमाशंकर राय निवासी-छितौनी थाना-बनकटा जनपद-देवरिया को मार-पीट कर (लाठी-डन्डें से) गाॅव के ही 01.देवेन्द्र सिंह यादव, 02.दान सिंह यादव, 03.रोहित यादव, 04.रंजित यादव, 05.अमित कुमार राय, 06.ब्रहमा यादव द्वारा हत्या कर दिया गया था। जिसके संबन्ध में थाना बनकटा पर वादनी मृतक की पुत्री नेहा राय निवासी-छितौनी थाना-बनकटा जनपद-देवरिया की तहरीर पर मु0अ0स0-144/2018 धारा-147,148,149,323,504,506,352,302,34 भादंसं एवं 7 सीएलए एक्ट का अभियोग दिनंाक-23.08.2018 को उपरोक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था।
पुलिस अधीक्षक जनपद-देवरिया द्वारा अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दो टीमों का गठन कर घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों को निर्देशित किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में दिनांक-29.08.2018, 04.09.2018 व 06.09.2018 को दोनों टीमों द्वारा चार अभियुक्तगणों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। शेष तीन अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु *आज दिनांक-07.09.2018 को थानाध्याक्ष बनकटा श्री देवेन्द्र िसिंह यादव मयहमराह उ0नि0 राम प्रताप यादवए का0 मनोज कुमार गोडण्एकां0 रविशंकर यादवए का0 उपेन्द्र कुमार* पुलिस बल के साथ थाने से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र रोकथाम अपराध तलाश वांछित अभियुक्तगणों की गिरप्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर सूचना पर अभियुक्तल *दान सिंह यादव पुत्र सुभाष यादव नि0 ग्राम छितौनी थाना बनकटा जनपद देवरिया* को अकटही बाजार के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। शेष एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश आदि की कार्यवाही की जा रही है, अतिशीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *