Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 12 at 13.35.47

1 वर्ष पूर्व नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय की दीवार ढही

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

सरकारी धन के बंदरबांट का शिकार हुआ प्राथमिक विद्यालय फत्तापुर खुर्द

12/08/2021 मवई अयोध्या – विकास खंड रुदौली के ग्राम सभा फत्तापुर से बड़ा मामला प्रकाश में आया। जिसमें सरकारी धन का खुलेआम बंदरबांट किया गया प्रतीत हो रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण प्राथमिक विद्यालय फत्तापुर खुर्द की नवनिर्मित बाउंड्री वाल जो कि अभी 1 साल पहले ही ग्राम प्रधान द्वारा निर्मित कराई गई थी लेकिन बारिश का झोंका न झेल सकी और आज सुबह धाराशाई हो गई।

यह गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, और शायद विद्यालय खुला हुआ होता तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। मामले को लेकर ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार से संपर्क किया गया घंटी जाती रही लेकिन कोई उत्तर प्राप्त नहीं मिल सका। इस मामले में उपजिलाधिकारी रुदौली विपिन सिंह ने बताया इस प्रकरण को संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित किया जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *