Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 12 at 13.00.21

पानी की समस्या को लेकर शिवसेना नगर इकाई ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

नगर परिषद डूमरकछार गठन उपरांत पहली विपक्ष की भूमिका मे सामने आई शिवसेना, नगर के वार्ड क्रं.-14 मे पानी की समस्या को लेकर शिवसेना नगर इकाई ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

राजनगर – नवगठित नगर परिषद डूमरकछार के मेजर ध्यानचंद वार्ड-14 मे वार्ड वासियों को हो रही पानी की समस्या के निराकरण हेतु पहली विपक्षी पार्टी के रूप मे शिवसेना सामने आई है । शिवसेना अनूपपुर जिला अध्यक्ष पवन पटेल के निर्देश पर शिवसेना डूमरकछार नगर अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता व नगर उपाध्यक्ष कृष्णा पनिका के नेतृत्व मे नगर के मेजर ध्यानचंद वार्ड क्रमांक-14, कुम्हार दफाई झीमर मे पूर्व से निर्मित सार्वजनिक कुआँ

जो इस मोहल्ले का पानी का एकमात्र साधन है उक्त कुआँ पूरी तरह से जर्जर की स्थिति मे है साथ ही कुएँ का पानी पूरी तरह से गंदगी से भरा हुआ है जिससे वार्ड वासियों को पानी का उपयोग करने मे बहुत दिक्कत हो रही है जिसके लिये उक्त कुएँ की मरम्मत एवं जल्द साफ-सफाई की मांग हेतु शिवसैनिकों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा है ।ज्ञापन सौंपने मे बृजेन्द्र देवांगन, राहुल पाण्डेय, दीपक पंडित, बजरंगी चौहान, चंदन चौहान, रमन भगत, सूरज यादव व भोले पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *