Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 12 at 18.29.14

राजस्थान शिक्षक संघ युवा ने की ट्रांसफर की मांग विधानसभा मे उठाने की मांग

 

रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान

बीगोद– गुरुवार को खटवाड़ा विद्यालय में राजस्थान शिक्षक संघ युवा ने मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल शर्मा को ज्ञापन देकर आगामी विधानसभा सत्र मे तृतीय श्रेणी शिक्षको के ट्रांसफर की मांग पुरजोर तरीके से उठाने की मांग की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कुमार ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा तीन साल मे एक बार भी तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर से बैन नहीं हटाया इससे शिक्षको मे आक्रोश है और समय रहते सरकार ने मांग नहीं मांनी तो विधानसभा का घेराव एवं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किये जायेंगे।

शिक्षक संघ युवा ने विधायक महोदय से ढाई लाख शिक्षकों के हित मे सरकार से ट्रांसफर की मांग उठाने का आग्रह किया । मांगो को लेकर विधायक महोदय ने आश्वस्त किया कि आपकी मांग जरूर उठायी जायेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *