Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 14 at 4.23.02 PM

अवैध रूप से अफीम-पोस्त की खेती करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 6840 अफीम-पोस्त के पौधे मय डोडा(अनुमानित कीमत ₹ 06 करोड़) बरामद —

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 एवं त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।WhatsApp Image 2024 03 14 at 4.23.02 PM 1
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पुलिस बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः13.03.2024 को थाना अदलहाट पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम फत्तेपुर व रामजीपुर में कुछ व्यक्तियों द्वारा अफीम पोस्त की अवैध रुप से खेती की गई है ।

उक्त सूचना पर थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अवैध रुप से अफीम की खेती करने वाले 02 नफर अभियुक्तों 1.रामवृक्ष पाल पुत्र भूल्लर राम पाल निवासी ग्राम रामजीपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 2.प्रेमनाथ सिंह पुत्र रामनन्दन निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है ।

अभियुक्त रामवृक्ष पाल उपरोक्त के खेत में अवैध रुप से लगाए गए अफीम-पोस्त के 1710 पौधे, अभियुक्त प्रेमनाथ सिंह उपरोक्त के खेत में लगाए गए अफीम-पोस्त के 1930 पौधे तथा मौके से फरार तीसरे अभियुक्त के खेत में अवैध रुप से लगाए गए अफीम-पोस्त के 3200 पौधे; इसप्रकार अवैध रुप से खेतो में उगाए गये अफीम-पोस्त के कुल 6840 पौधे मय डोडा, वजन-260.650 किग्रा(अनुमानित कीमत ₹ 06 करोड़) बरामद किया गया ।WhatsApp Image 2024 03 14 at 4.23.02 PM

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर क्रमशः मु0अ0सं0-38/2024, मु0अ0सं0-39/2024 व मु0अ0सं0-40/2024 समस्त अन्तर्गत धारा 8/18/25 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —
1.रामवृक्ष पाल पुत्र भूल्लर राम पाल निवासी ग्राम रामजीपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-55 वर्ष ।
2.प्रेमनाथ सिंह पुत्र रामनन्दन निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-58 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग —
1.मु0अ0सं0-38/2024 धारा 8/18/25 एनडीपीएस एक्ट थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर ।
2.मु0अ0सं0-39/2024 धारा 8/18/25 एनडीपीएस एक्ट थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर ।
3.मु0अ0सं0-40/2024 धारा 8/18/25 एनडीपीएस एक्ट थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर ।
विवरण बरामदगी —
कुल 6840 अफीम पोस्त के पौधे मय डोडा, वजन-260.650 किग्रा(अनुमानित कीमत ₹ 06 करोड़)
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट रवीन्द्र भूषण मौर्य मय पुलिस टीम ।
निरीक्षक अपराध सतेन्द्र कुमार यादव थाना अदलहाट मय पुलिस टीम ।
उप-निरीक्षक जयदीप सिंह चौकी प्रभारी नरायनपुर थाना अदलहाट मय पुलिस टीम ।
उप-निरीक्षक अभय नारायण सिंह मय पुलिस टीम ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *