Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 14 at 5.25.47 PM

पश्चिम बंगाल में महिलाओं और हिंदू परिवारों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ राष्ट्रपति को लिखा पत्र

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 03 14 at 5.25.47 PM

फरीदाबाद:पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मे महिलाओं व हिन्दू परिवारों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर स्वर्गीय सुनीता अरोरा चेरिटेबल ट्रस्ट ने माननीय राष्ट्रपति के नाम डी.सी.साहब को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में उपरोक्त ट्रस्ट की चेयरपर्सन दीपांशी अरोड़ा ने लिखा है कि 47 दिन पहले ईडी के अधिकारियों पर हमला होने के बाद संदेशखाली की घटना सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल में बच्चों व महिलाओं के साथ बरबर्ता पूर्वक व्यवहार,यौन उत्पीडन और मारपीट की अनेकों घटनाएं निकलकर सामने आ चुकी हैं। केवल पश्चिम बंगाल प्रशासन व पुलिस विभाग की नाकामी का ही यह नमूना नही है,इसमे धार्मिक व राजनितिक मुददे भी शामिल हैं।

इन घटनाओं से पश्चिम बंगाल की हिन्दू महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। स्थिति इतनी भयानक है कि कई दिनो से हो रहे इन अत्याचारों के खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई एफ.आई.आर भी दर्ज नही की है। दीपांशी अरोड़ा ने कहा कि आर्थिक राजनीतिक तथा धार्मिक मुद्दों मे महिलाओं को साधन बनाना अपमानजनक और निंदाजनक है। हम इन सभी घटनाओं का विरोध करते हैं।

दीपांशी अरोड़ा ने सुनीता अरोड़ा चैरीटेबल ट्रस्ट के माध्यम से मुख्यत आठ मांग की है।
1. लोकतंत्र में हो रहे महिला एवं मानव अधिकारों के उलंघन पर तुरन्त कड़ी कार्यवाही की जाये।
2. पश्चिम बंगाल मे राष्ट्रपति शासन लागू हो।

3. सभी पीडित महिलाओं, बच्चों व परिवारों को सुरक्षा एवमं आर्थिक सहायता तुरन्त प्रदान की जाये।
4. महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की कैमरे के समक्ष पूछताछ की जाये।
5. महिलाओ का मनोबल बना रहे इसलिए उन्हें शासन द्वारा प्रशिक्षित परामर्श’ दाताओं द्वारा परामर्श की निःशुल्क सेवा उपलब्ध करवाई जाये।
6. इन विशिष्ट घटनाओं पर बोलने के लिए एक निःशुल्क हैल्पलाईन नम्बर जारि किया जाये जिससे महिलाएं बिना किसी डर के अपनी बात बता सकें।
7. निष्पक्ष जांच के लिए इन मामलो को सी.बी.आई को स्थानांतरित किया जाये।
8. राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा दखल देने का हम स्वागत करते हैं।
इस मौके पर दीपांशी अरोड़ा के साथ डॉ.तरुण अरोड़ा एडवोकेट, एडवोकेट मनसा पासवान,बिजेंद्र चंदीला,लक्ष्मी रानी एडवोकेट, सोनिया एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *