Breaking News

लखनऊ – जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में उ0प्र0 राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थाई संचालन समिति की 57वीं बैठक संपन्न

Ibn news Teem लखनऊ

रिपोर्ट सुभाष चंद्र

पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश

बाढ़ परियोजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समय से पूर्ण कराया जाय

प्रदेश में बाढ़ कार्यों की परियोजनाओं को अभियान चलाकर तेज़ी से पूर्ण कराया जाय-श्री स्वतंत्रदेव सिंह
लखनऊ: 19 दिसम्बर, 2023

जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बाढ़ परियोजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समय से पूर्ण कराया जाय। प्रदेश में बाढ़ कार्यों की परियोजनाओं को अभियान चलाकर तेज़ी से पूर्ण कराया जाय। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए, लापरवाही पाए जाने पर सम्बंधित की ज़िम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यह निर्देश आज यहाँ सिंचाई एवं जल संशाधन विभाग के मुख्यालय स्थित सभागार में उ0प्र0 राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थाई संचालन समिति की 57वीं बैठक में दिए। बैठक में क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा नवीन बाढ़ परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया।
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विशेषकर सिंचाई विभाग चहुँमुखी प्रगति पर है। बाढ़ काल की पूर्व तैयारियों के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए प्रति वर्ष बाढ़ परियोजनाओं को समय से पूर्ण किये जाने हेतु समुचित धनराशि उपलब्ध कराये जाने की वचनबद्धता सुनिश्चित की गयी। इस निर्णय से विभाग में नई ऊर्जा का संचार हुआ तथा कार्याे को पूर्ण कराये जाने की प्रतिबद्धता के प्रति विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के भीतर दृढ़ता उत्पन्न हुई और इस कार्यशैली का परिणाम स्वयंमेव वर्ष-प्रतिवर्ष पूर्ण की गयी नई बाढ़ परियोजनाओं और आम जनमानस को उपलब्ध लाभ के रूप में प्रतिफल सबके सामने है।
उत्तर प्रदेश राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थायी संचालन समिति की 57वीं बैठक में क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा कुल 307 बाढ़ परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान वर्ष में अब तक कुल 310 बाढ़ परियोजनायें पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा चुकी है, जिससे जन मानस को लाभ हुआ है। विगत वर्षाे की भॉति आगामी वर्ष 2024 में भी प्रदेश में बाढ़ कार्यों की परियोजनाओं के कार्यों को अभियान के रूप में कराये जाने हेतु सिंचाई विभाग प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा स्थलों के निरीक्षणोपरान्त प्रासंगिकता, लोकहित एवं तकनीकी उपयोगिता को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ परियोजनाओं को तैयार किया गया है। इससे प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जनपदों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की जनता लाभान्वित हुई तथा आबादी व कृषि योग्य भूमि सुरक्षित हुई।
बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद, प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, अनिल गर्ग, विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग श्रीमती अनीता सिंह वर्मा, विशेष सचिव श्री कृष्ण कुमार, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष श्री अनिल कुमार सिंह, प्रमुख अभियंता (यांत्रिक) श्री ओपी पाठक, प्रमुख अभियन्ता (परियोजना) अखिलेश कुमार सचान, सम्बंधित क्षेत्रिय मुख्य अभियंता सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *