Breaking News

राजस्थान – समाजक में हो रही कुरीतियों के खिलाफ युवाओ को किया गया जागरूक

Ibn24x7news रिपोर्ट नीरज

राजस्थान (खेरवाड़ा):- राजीव गाँधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान चेन्नई व अल्फा एजुकेशन सोसाइटी करवाड़ा के तहत घाँटी ग्राम में युवाओ के साथ एक सात्र्र का आयोजन किया गया।
जिसमे समाज मे हो रही कुरीतियों पे निरज कुमार सिंह ने प्रकाश डालते हुये उन्हें अवगत कराये कि।
हम संसार में अपने देश को आधुनिक, आगे बढ़ते हुये राष्ट्र के रुप में प्रस्तुत करते हैं और ये सत्य है कि भारत दुनिया में, वैज्ञानिक, आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र में प्रोत्साहन और उन्नति के साथ एक राष्ट्र के रूप में प्रगति कर रहा है, लेकिन जहाँ तक सामाजिक विकास का संबंध है, यह अभी भी दुनिया के काफी नीचे स्तर पे है ये भारत की सामाजिक संकेतकों में खेदजनक स्थिति को प्रदर्शित करता है।
इससे ये भी दिखाई देता है कि हम आज भी नकारात्मक दृष्टिकोण से समाज के रुप में हैं जो समानता और भाईचारे के सिद्धान्त में विश्वास नहीं करते है।
बहुत से सरकारी और गैर -सरकारी (एन.जी.ओ.) संगठन सामाजिक क्षेत्र में इस स्थिति को सुधारने के लिये कार्यरत हैं लेकिन परिणाम उत्साहवर्धक नहीं हैं। शायद ये समस्या देश के लोगों के विश्वासों और मान्यताओं में बहुत गहराई के साथ बैठी हुई है जो बदलाव की परिस्थितियों को स्वीकर नहीं करने दे रही है।
उदाहरण के लिए: कन्याभ्रूण हत्या का मुद्दा, हमारे देश में शर्मनाक प्रथाओं में से एक हैं।
कि पुरुष ही श्रेष्ठ है और महिलाएं उनकी अधिनस्थ हैं। जिसके कारण, लड़की की तुलना में लड़के की बहुत ज्यादा चाह में कन्या-भ्रूण हत्या जैसे शर्मनाक कार्य को अंजाम दिया जाता है। इस प्रकार, ये विश्वास प्रणाली या सांस्कृतिक मानसिकता वाले लोग समाज में तेजी से परिवर्तन होने में बाधा हैं।
हम अपने घरों में ही महिलाओं के साथ हो रहे असमानता के व्यवहार के गवाह हैं,
हम महिलाओं के साथ हो रही यौन हिंसा के बारे दैनिक आधार पर सुन सकते हैं, कन्या-भ्रूण हत्या लगातार जारी है, सामुदायिक-धार्मिक हिंसा अपने उत्थान पर हैं, छूआ-छूत अभी भी वास्तविकता है, बाल-श्रम बड़े पैमाने पर कराया जा रहा है।
अतः इन स्थितियों में सुधार के लिये और भी अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है और लोगों के दिमाग की गहराई में बैठे हुये गलत विश्वासों, मान्यताओं व प्रथाओं को बदले कि जरुरत हैं
बिना इन स्थितियों को सुधारना बहुत कठिन कार्य हैं। इस उद्देश्य के लिये सबसे उपयुक्त तरीका लोगों को विभिन्न सामाजिक समस्याओं के बारे में गहराई से समझने कि जरूरत हैं
साथ ही साथ अपनी सोच बदलने के लिये प्रेरित करना होगा।
क्योंकि लोगों को खुद को बदलने के लिये प्रेरित किये बिना, कोई भी विकाश समभव नही हैं
सत्र में उपस्थित युवाओं से अनुरोध किये कि आप अपने परिवार,रिश्ते दार, दोस्तों, औऱ सभी को इस समाज मे हो रही समस्या को दूर करने में सहयोग करे ।
इस मौके पे मुनीश खान, मोहन,शारदा मीणा आदी उपस्तिथ थे

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

नगर माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव निर्विरोध हुए संपन्न

  अध्यक्ष अर्चित मूंदड़ा निर्विरोध निवार्चित, सीए अंकित लाखोटिया बने मंत्री बीगोद–(प्रमोद कुमार गर्ग) दक्षिणी …