Breaking News

बाहुबली डान मुख्तार अंसारी को बडा झटका हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी से मचा हड़कंप

टीम आईबीएन न्यूज

हाईकोर्ट ने बांदा जेल में बंद अंसारी को विशेष अदालत गाजीपुर का सुपीरियर क्लास देने का आदेश रद्द कर दिया है।

हाई कोर्ट का कहना है कि मुख्तार अंसारी के लंबे आपराधिक इतिहास और उसके खिलाफ दर्ज गंभीर मामलों को देखते हुए वह उच्च श्रेणी की सुविधा पाने के हकदार नहीं हैं।

हाईकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट के आदेश को उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर का करार देते हुए कहा कि सेशन कोर्ट या हाईकोर्ट को किसी बंदी को उच्च श्रेणी की जेल सुविधा देने की सिर्फ सिफारिश करने का अधिकार है।

यानि जेल में बंद अपराधी को किसी भी श्रेणी की सुविधा देने का अंतिम फैसला लेने का अधिकार राज्य सरकार का है।

अब इस फैसले के चलते गुरुवार को यहां कारागार प्रशासन में भारी हलचल औऱ अधिकारियों में आपसी गुफ्तगू का माहौल रहा। माना जा रहा है की एक -दो दिनों में डीएम औऱ एसपी कारागार एवं मुख़्तार अंसारी की बैरक का निरीक्षण कर सकते हैं !

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *