Breaking News
210f5252 42bc 4272 be61 79d13daba377

जे.पी.नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर बबली ने जताई खुशी

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट210f5252 42bc 4272 be61 79d13daba377

फरीदाबाद:भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का जीवन संघर्ष से भरा रहा है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की पारी शुरू करने वाले नड्डा ने फर्श पर सोकर अर्श तक का सफर पूरा किया है। बतौर छात्र नेता जगत प्रकाश नड्डा मंडल कमीशन के विरोध में आंदोलन का हिस्सा बने थे।

पदयात्रा के दौरान रात में एबीवीपी कार्यकर्ता का घर ढूंढ कर फर्श पर ही सो जाया करते थे। उन्होंने कहा कि विरोधी लहर में भी नड्डा ने जीत हासिल की थी। साल 1993 के चुनाव में विरोधी लहर होने पर भी नड्डा ने जीत हासिल की थी।

उन्होंने कहा कि सियासत में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल के साथ कथित अनबन पर जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की राजनीति से निकलकर केंद्र की राह थामी।

उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और अमित शाह के साथ बतौर महासचिव काम किया। आज जगत प्रकाश नड्डा सेवा विस्तार पानेवाले तीसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।

उन्होंने कहा कि हम इश्वर से यहीं कांमना करते हैं कि वह इसी प्रकार सफल होतें रहें और देश के विकास में अपना योगदान देतेे रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *