Breaking News
IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित चौहान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में मंगलवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, मानिकपुर निवासी रोहित चौहान (21 वर्ष) पुत्र मुरारी चौहान मंगलवार सुबह अपने खेत में पानी देखने गए थे। खेत से लौटते समय अचानक मौसम खराब हो गया।

तेज बारिश के साथ हुई आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची अहरौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मीरजापुर भेज दिया।
थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिजनों के अनुसार, उसने वर्ष 2026 की NEET परीक्षा में भी भाग लिया था। उसकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2026 08 29 at 8.41.30 PM

अवैध चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर लतीफपुर वनस्थली विद्यालय के पास से पुलिस ने पकड़ा मीरजापुर। अहरौरा …