Breaking News

पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में चलाया गया विशेष संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20241226 WA0009

 

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था व अवैध शराब/मादक पदार्थ के तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत व कानून/शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद के थानों द्वारा दिनांकः 25.12.2024 को समय 17.00 बजे से 19.00 बजे तक जनपद में विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों बिना हेलमेट के चलाने वाले व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी व अवैध असलहों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही आदि के सम्बन्ध में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें जनपद के सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा बैरियर लगाकर अपने-अपने थाने के सीमावर्ती थानों, जनपदों एवं राज्य के बार्डर के स्थानों को चिन्हित कर आने-जाने वाले कुल 312 वाहनों व संदिग्ध व्यक्ति की सघन चेकिंग की गयी, चेकिंग के दौरान सभी थानों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व दो पहिया वाहनों पर तीन व्यक्तियो तथा बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों, बिना वैध अभिलेखों के वाहनों का कुल 79 वाहनों का ई-चालान किया गया।

 

इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान आमजन को यातायात नियमों को पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें ।

 

*वाहन चेकिंग परिणाम-*

कुल चेक किए गए वाहनों की संख्या- 312

कुल चालान किए गए वाहनों की संख्या- 79

 

*सोशल मीडिया सेल*

*देवरिया पुलिस*

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *