Breaking News

देवरिया – महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर ऑडियो/वीडियो/पंपलेट के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु किया जागरुक

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20241128 WA0012 IMG 20241128 WA0011

आज दिनांक 28.11.2024 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, देवरिया श्री संकल्प शर्मा के कुशल निर्देशन में तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दीपेन्द्रनाथ चौधरी के निकट पर्यवेक्षण में आयोजित “मिशन शक्ति” पंचम चरण व ऑपरेशन जागृति के तहत नारी सशक्तिकरण की कार्यवाही के अनुक्रम में समाज में नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु थाना महुआडीह की मिशन शक्ति टीम आरक्षी रजत यादव व महिला आरक्षी संजू यादव द्वारा प्राथमिक विद्यालय सोनवरसा में छात्र/छात्राओं एवं वहां उपस्थित स्टाफ को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं सम्बन्धित पंपलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा,1930- साइबर क्राइम आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया ।
थाना मदनपुर की मिशन शक्ति दीदी महिला आरक्षी सुनीता कुशवाहा व महिला आरक्षी रागिनी मौर्या द्वारा थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं से सकारात्मक चर्चा कर वीडियो के माध्यम से गुड टच, बैड टच के बारे में, 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ आदि के विषय में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किया गया ।
थाना रुद्रपुर की मिशन शक्ति दीदी म0आ0 ज्योति राय द्वारा थाना रुद्रपुर के ग्रामीण इलाके में महिलाओं/बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा हेतु विभिन्न पैतरों के साथ-साथ, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन सहित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों तथा उ0प्र0 सरकार द्वारा जारी चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरिक कर जागरुक किया गया ।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में महिला पुलिसकर्मी (शक्ति दीदी) व पुरूष पुलिसकर्मियों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में जाकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों, कस्बों, गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं/छात्र-छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा हेतु विभिन्न पैतरों के साथ-साथ उ0प्र0 सरकार द्वारा जारी किये गये हेल्पलाइन नम्बरो 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा,1930- साइबर क्राइम तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उ0प्र0 शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओ के सम्बन्ध में भी जानकारी देते हुए जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किया गया ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *