Breaking News
Screenshot 20241128 141453

कन्या महाविद्यालय में अहिल्याबाई होल्कर पर व्याख्यान माला का आयोजन

(प्रमोद कुमार गर्ग) Screenshot 20241128 141453

भीलवाड़ा 27 नवंबर। सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती वर्ष पर व्याख्यान माला का आयोजन एबीआरएसएम राजस्थान (उच्च शिक्षा) की महाविद्यालय इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ.सावन कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महिला समन्वय, सह संयोजिका सुषमा बिश्नोई रही। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।Screenshot 20241128 1415062

कार्यक्रम में ए.बी.आर.एस.एम. प्रदेश सह सचिव डॉ शोभा गौतम ने बताया कि भारतीय इतिहास में ऐसी अनेक वीरांगनाएं हैं जिनके बारे में जानना हमारे पारंपरिक मूल्यों के पुनरुत्थान के लिए आवश्यक है। अहिल्याबाई होल्कर ऐसी ही एक महान वीरांगना है जिनके बारे में जानना हमारे समसामयिक परिवेश की आवश्यकता है।

मुख्य वक्ता सुषमा विश्नोई ने अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि हमें अपना आदर्श अहिल्याबाई होल्कर को बनाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. कश्मीर कुमार भट्ट ने भी अपने विचार प्रकट किए।

प्राचार्य डॉ. सावन कुमार जागिड़ ने छात्राओं को अहिल्याबाई होलकर के गुणों को अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के .सी .गुप्ता ने अहिल्याबाई होलकर के शिक्षा में योगदान पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर अनिल कुमार सुराणा ने भारतीय संस्कृति के विकास एवं संरक्षण में अहिल्याबाई होलकर के योगदान को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार शर्मा द्वारा किया गया । कार्यक्रम में डॉ.प्रतिभा राव, डॉ.आशा उपाध्याय ,डॉ.अर्चना खंडेलवाल, डॉ. इंदु बाला पटवारी तथा समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

—000—

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *