Breaking News
Screenshot 20241128 141142

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमण्डी में निःशुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

(प्रमोद कुमार गर्ग)

भीलवाड़ा, 27 नवंबर। निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी में बुधवार को किया गया।Screenshot 20241128 141142

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भीलवाडा विधायक अशोक कोठारी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमती उषा शर्मा ने की।

विधायक श्री कोठारी ने विद्यालय की 194 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की तथा छात्राओं को सम्बोधित करते हुए जीवन मूल्यों एवं आदर्शों पर चलने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने छात्र जीवन में गुरु का स्थान एवं गुरु की महिमा को बताते हुए बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।Screenshot 20241128 141129

विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों एवं छात्राओं ने इस कार्यक्रम में पूर्ण उत्साह से भाग लिया। साईकिल वितरण प्रभारी निर्मल छीपा एवं शा0शि0 राज बहादुर भंसाली कार्यक्रम की व्यवस्था को संभाला।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती यामिनी गहलोत एवं श्रीमती संध्या रानी सिंह ने किया गया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की उप प्राचार्य श्रीमती शशि जैन ने अतिथियों का आभार प्रदर्शित किया गया।

—000—

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *