Breaking News

देवरिया – अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान

Ibn news Team DEORIA
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देवरिया के निर्देश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के त्योहार हत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देवरिया के कुशल मार्गदर्शन में आज थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया की पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 222 /23 धारा 498ए,304बी,201 आईपीसी एवं 3/4 डीपी एक्ट के चार वांछित अभियुक्तों को आज दिनांक 17/06/22 को ग्राम बलियवा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के उपरांत उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड प्राप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार जनपद देवरिया में भेज दिया गया।

ज्ञातव्य है कि मुकदमा उपरोक्त दिनांक 16/06/ 2023 वादी योगेंद्र गोंड पुत्र स्वर्गीय भग्गू निवासी बघौचघाट बाजार थाना बघौचघाट जनपद देवरिया द्वारा अपनी पुत्री कविता द्वारा दिनांक16/06/23 को ससुरालजनों द्वारा दी जय रही दहेज प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या कर दिए जाने के संदर्भ में थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया पर पंजीकृत कराया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण.

  1. मंटू गोंड पुत्र मोहन गोंड (पति )
  2. मोहन गोंड पुत्र स्वर्गीय रामनरेश (ससुर )
  3. उर्मिला पत्नी मोहन गोंड (सास )
  4. कंचन पुत्री मोहन गोंड (ननद )
    निवासीगण ग्राम बलियवा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया विवेचक -श्रीयश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर,जनपद देवरिया गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –
  5. प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय
  6. उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह
  7. आरक्षी बृजेश कुमार
  8. महिला आरक्षी रश्मि सिंह
  9. महिला आरक्षी मंजू लता
    थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *