Breaking News

अयोध्या-डबल मर्डर का 24 घंटे के अंदर एसएसपी शैलेश पांडे ने किया खुलासा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
एसएसपी शैलेश पांडे की प्रेसवार्ता

अयोध्या।
डबल मर्डर का 24 घंटे के अंदर एसएसपी शैलेश पांडे ने किया खुलासा।पिता-पुत्र समेत पांच हत्या आरोपी गिरफ्तार।आशनाई में हुई थी दोनों युवकों की हत्या। हत्या आरोपियों के परिवार की युवती से था मृतक रवि मोदनवाल का अवैध संबंध।अपने मित्र मनोज मोदनवाल के साथ आया था गोसाईगंज। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गोसाईगंज कस्बे में डंडे से मार कर हुई दोनों युवकों की हत्या। प्रेमिका से मिलने आया था रवि मोदनवाल।प्रतापगढ़ के रहने वाले थे दोनों युवक।थाना हैदरगंज के हैदरगंज कस्बे के बाहर ब्रम्ह बाबा तिराहे के पास मिला था दोनों युवकों का शव। गोसाईगंज में हत्या कर हैदरगंज क्षेत्र में फेंका गया था शव।शव को पिकअप से फेंकने वाले दोनों युवक अयोध्या के थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र के है निवासी।हत्या में शामिल पांच और लोगों की तलाश। हत्या में प्रयुक्त डंडा पिकप व मृतक का बैग भी बरामद।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *