Breaking News
IMG 20220712 164006

एक करोड़ के चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महराजगंज में बिहार का एक युवक नौ किलो चरस के साथ पकड़ा गया है।

कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर नहर रोड के पास से तस्कर को आज तड़के सुबह करीब तीन बजे गिरफ्तार किया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। एसपी डॉ० कौस्तुभ के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस अभियान चला रही है। इसी क्रम में बिहार का एक युवक नौ किलो चरस के साथ पकड़ा गया है। पुलिस के जांच में यह सामने आया है कि युवक के पास से बरामद चरस नेपाल से भारत पहुंचा था।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *