Breaking News
WhatsApp Image 2022 07 12 at 6.08.49 PM

तीन गोताखोरों ने चुनादरी में डूबे हुए युवक की शव को 24 घण्टे में निकाला।

 

चुनादरी पहाड़ से युवक की पैर फिसला गया, जिससे उसकि डूबने से मौत हो गई।

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के खप्पर बाबा आश्रम के चुनादरी पहाड़ कुल 13 की संख्या में आये सैलानी। जिसमें से एक युवक आरिफ खान पुत्र इस्लाम खान 22 वर्ष निवासी ग्राम गोपालपुर बसन्त नगर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली सेल्फी लेने के चक्कर में दोनो युवकों का पैर फिसलकर चुनादरी कुंड में चला गया। दूसरा युवक अरमान अंसारी पुत्र नासीर अंसारी 23 वर्ष निवासी ग्राम गोपालपुर बसन्त नगर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली की पैर फिसलने से पहाड़ के बीचों बीच में फस गया।

सूचना पाकर मौके पर पहूंचे थानाध्यक्ष संजय सिंह नई फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर फंसे हुए युवक को रेस्क्यू कर सही सलामत निकाला गया। वहीं दूसरा युवक की शव दिन मंगलवार की शाम चार बजे, तीन गोताखोरों रहीश शाहनी, राकेश शाहनी, रोहित शाहनी के मदद से लगभग 24 घण्टे से ज्यादा समय लग गया शव को निकाला गया। वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मिर्जापुर भेज दिया गया। मृतक के बड़े भाई जुनैद खान ने अहरौरा थाने में लिखित तहरीर दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *