Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 25 at 9.38.06 AM

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारो को जन जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता – सेन

बीगोद/ (महुआ) –भारतीय जनता पार्टी के महासदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद के प्रेणता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भाजपा महुआ मंडल में बूथ नंबर 162 पर महासदस्यता अभियान के रूप में मनाई गई। मंडल के प्रत्येक बूथों पर आमजन, प्रत्येक वर्ग के लोगो से सम्पर्क कर नमो एप्प के माध्यम से भाजपा के सदस्य बनाए।WhatsApp Image 2024 09 25 at 9.38.06 AM
सभी लोगो को 8800002024
पर मिस्ड कॉल कराया । प्रत्येक बूथों पर कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर सदस्यता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया तथा प्रत्येक बूथ पर पदाधिकारी,कार्यकर्ता कम से कम 100 सदस्य बनाए।
भाजपा जिला मंत्री जमना लाल सेन ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारो को जन जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत करना है तथा सदस्यता अभियान में प्रत्येक वर्ग के लोगो को भाजपा का सदस्य बनाना है। भाजपा महुआ मंडल अध्यक्ष सांवरमल रेबारी ने सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी व सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान भाजपा जिला मंत्री व सदस्यता अभियान के मंडल प्रवासी मंडल प्रवासी एडवोकेट जमना लाल सेन, महुआ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सांवरमल रेबारी, मंडल प्रवासी राजेन्द्र शर्मा,मंडल महामंत्री ब्रजमोहन शर्मा, विष्णु शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापत,सदस्यता अभियान संयोजक शंकर नाथ जी योगी, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र वर्मा, शक्ति केंद्र प्रभारी दुर्गा शंकर आचार्य, बूथ अध्यक्ष उमराव सिंह राजपूत, मुकेश पाराशर,कृष्ण गोपाल सिंह, रमेश खटीक,श्याम लाल माली, राजू देवी वैष्णव, श्याम लाल तेली, किशन चौहान, बनवारी धाकड़, नारायण सेन, राहुल सेन, रतन मेघवशी,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *