Breaking News

महिलाओ ने गोवर्धन जी पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना

 

समूह में गीत, भजन गाते हुए परिक्रमा कर बडो का लिया आशीर्वाद

गायो मे लंपी रोग निवारण को लेकर कृष्ण भगवान की प्रार्थना की

बीगोद– कस्बे में दीपावली के तीसरे दिन बुधवार को गोवर्धन भगवान पूजा अर्चना कर भोग लगाया।

अल सुबह महिलाओं ने गोबर का गोवर्धन जी बनाकर रोली, लच्छा, अक्षत, जल, कच्चा दूध, दही ,गन्ना, मिठाई, चावल, चवला, खीर, कैसर ,पान, पुष्प, माला, गैरनी से मथकर मक्खन निकाल अपिर्त किया, धूप, दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना आरती कर गोवर्धन भगवान परिक्रमा लगाकर बडो के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

गौमाता की रक्षा व गायो मे लंपी रोग निवारण लेकर कृष्ण भगवान प्रार्थना की। साथ ही महिलाओं ने पथवारी, तुलसी, कल्प वृक्ष, पीपल, सफेद आक की पूजा अर्चना कर परिक्रमा लगायी। पूजा का दौर सुबह से चला जो मुहूर्त के अनुसार पूरे दिन तक जारी था।

इस दौरान सरोवर स्नान कर , पूजा कर एक दूसरे दीपावली की रामा,शयाम की। मन्दिरो मे इस दौरान महिलाओं भजन, कीर्तन, नृत्य कर अन्नाकूट का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया।
(फोट़ो कैप्सन– महिलाएं घर मुख्य द्ववार गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना करते )
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

108 कुंडीय महायज्ञ को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया

  बीगोद- श्री बाणमाता शक्तिपीठ विकास एवं प्रबंध संस्थान के तत्वाधान में आयोजित सहस्त्रचण्डिय 108 …