बीगोद– शनिवार को महिलाओं ने दोबड़ी सातम पर परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखकर ठंडा बासी भोजन ग्रहण किया। 
अलसुबह महिलाएं सजधज , थाली सजाकर पाटिया पर दोबडी सातम मांडकर, सेठ, सेठानी, नाग बनाकर, कलश रखकर कटीली झांडी , दोब रखकर, जल, दूध, रोली, लच्छा, चावल, फूल, मोई, भिजायेडा मोठ, चना , दीप प्रज्वलित, धूप जलाकर, दक्षिणा चढाकर कहानी सुनकर बडो से आशीर्वाद रखकर रूपिया रख बाणियो निकाल कर। एक दिन पूर्व ओलिया, राब, दहीबड़े, पुरी, सब्जी, मिष्ठान, व्यजन , चटनी, गुल्लगुले, नमकीन पठौडी, पराठा का भोजन किया।
( फोटो कैप्शन –
दोबड़ी सातम पर महिलाएं पूजा अर्चना करती)
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग