Breaking News
971e7cc3 0e41 40d1 a030 d0ea1416a5f3

बीगोद बसस्टैंड पर शोर्य जागरण यात्रा का समस्त हिन्दू समाज व बुलडोजर( जेसीबी मशीन) से पुष्प वर्षा कर जयश्रीराम के जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया

 

स्वागत के दौरान भव्य आतिशबाजी कर, शीतल पेयजल , ठंडी छाछ पिलाकर केसिरया दुपट्टा के साथ झंडा लहराये

971e7cc3 0e41 40d1 a030 d0ea1416a5f3
बीगोद– अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल प्रखंड ने बीगोद जिला शाहपुरा चित्तौड़गढ़ प्रांत से शौर्य जागरण की शोभायात्रा का दिन को 2 बजे त्रिवैणी से होते हुए बीगोद बसस्टैंड पर भव्य आतिशबाजी कर, समस्त हिन्दू समाज व बुलडोजर(जेसीबी मशीन) से फूल बरसाकर कर केसरिया झंडा लहराते हुए जय श्री राम के घोष के साथ स्वागत सत्कार किया गया।

शौर्ययात्रा मे स्वागत के दौरान सडके फूलों से सरोबार हो गयी। शौर्ययात्रा जागरण यात्रा का काफिला का रेला तीन किलोमीटर के दौरान मोटरसाइकिल, चारपहिया वाहन, शौर्ययात्रा का रथ मे भगवा झंडे के साथ भगवान श्री राम की तस्वीर फूलों से सुशोजित होकर जयश्री राम की धून पर आगे बढ रही थी इस दौरान सडक के दोनों तरफ शौर्ययात्रा का रेला होने के दौरान यातायात बाधित हो गया। प्रशासन ने मशक्कत शौर्ययात्रा के बाद यातायात सुचारु व व्यस्थित किया। समस्त हिंदू समाज द्वारा शौर्य यात्रा के कार्यकर्ताओं को शीतल पेयजल व ठंडाई पिलायी।13c668ad cc36 4548 b6c7 fe0d955ae42d

शौर्ययात्रा का मुख्य उद्देश्य 2024 मे राममंदिर बन रहा उसकी प्राण प्रतिष्ठा का आंमत्रण, हिंदुओं को जाग्रत करने व अधिक से अधिक जोडने को लेकर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में यह यात्रा निकली। बस स्टैंड पर यात्रा का स्वागत बिगोद प्रखंड मंत्री रूपेश सेन, खंड संयोजक तुषार ओझा, लोकेश सिंधी, भूपेश कृपलानी, करतार सिह व सर्व हिंदू समाज में स्वागत सत्कार किया। (फोटो कैप्शन– 1-बस स्टैंड पर शौर्य जागरण यात्रा का बुलडोजर द्वारा स्वागत करते
2- शौर्य जागरण यात्रा का रथ में सवार विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता )
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *