Breaking News

बिहार में अनलाक-5 में मिलेगी ढील या बढ़ेगी सख्ती? सभी जिलों के डीएम ने मुख्यसचिव की दी ये राय

 

रिपोर्ट अमन सिंह

Bihar Unlock 5 News मुख्यसचिव त्रिपुरारी शरण ने शुक्रवार को विभिन्न जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस कर उनके विचार जाने। सूबे में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ ही सरकार अनलाक-5 में और ढील देने पर विचार कर रही है।

बिहार में अनलाक-5 पर सरकार जल्द निर्णय लेगी। प्रतीकात्मक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना : सूबे में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ ही सरकार अनलाक-5 में और ढील देने पर विचार कर रही है। मुख्यसचिव त्रिपुरारी शरण ने शुक्रवार को विभिन्न जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस कर उनके विचार जाने। अनलाक-5 में और क्या ढील दी जा सकती है, मंदिर-मस्जिद खुलेंगे या नहीं, इस पर अंतिम फैसला तीन या चार अगस्त को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिया जाएगा।

डीएम ने बताई अपने जिलों की वर्तमान स्थिति

कान्फ्रेंस के दौरान जिलाधिकारियों ने मुख्य सचिव को अपने जिलों में कोरोना की वर्तमान स्थिति की विस्तार से जानकारी दी। कुछ जिलाधिकारियों ने बताया कि जिलों में संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। कोरोना टेस्ट की संख्या निरंतर बढ़ाई जा रही है साथ ही अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण के प्रयास भी लगातार हो रहे हैं।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

डीपीएस ने 99.5 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट   फरीदाबाद:डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में जेइर्ई एडवांस 2024 के …