गत दिवस दिया दो* *स्थानों पर चोरी को* *अंजाम*
*गंगोह*
सर्दी का मौसम शुरु होने से पहले ही नगर में चोर पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। जिसके चलते बीतीरात एक चिकित्सक की दुकान व एक मकान के ताले तोड़ कर चोर नकदी व सामान चुरा ले गये। इसके साथ ही राम बाग रोड से एक बाइक भी चोरी हो गई है।
पुरानी घास मंडी में किराए की दुकान में रामपुर मनिहारान निवासी चिकित्सक डाॅ. विनोद शर्मा चिकित्सालय चलाते हैं। प्रत्येक रविवार को यहां प्रेक्टिस करने वाले डाक्टर की दुकान की देखभाल एक मशीन मैकेनिक करता है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने किसी समय दुकान का ताला तोड़ कर वहां रखा इनर्वटर व बैटरा तथा मशीने चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह दुकान का ताला टूटा होने की सूचना मिलने पर मैकेनिक ने डाक्टर को सूचना देकर बुलवाया। डाॅ.विनोद के अनुसार चोर दुकान में रखी हजारों की दवाइयां भी ले गए। उन्होने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा मोहल्ला ईशरा निवासी पवन कुमार की गैरमौजुदगी में मकान का ताला तोडकर चोर हजारों की नकदी, जेवर व इनर्वटर चुरा ले गये। इसके अलावा राम बाग रोड से एक राज मिस्त्री की बाइक चोरी हो गई। मोहल्ला गुजरान निवासी राशिद राम बाग मार्ग पर मकान बना रहा है। शुक्रवार को उसने अपनी बाइक सडक़ पर खड़ी करके रोज की तरह काम करने लगा। इसी बीच मौका पाकर चोर बाइक ले उड़ा। पीड़ित लोगों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Tags पश्चिमी चम्पारण
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …