सहारनपुर
आज दोपहर सहारनपुर निवासी एक युवती भाई व ताऊ के साथ बाइक पर नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में जा रही थी रास्ते में कार सवार तीन युवकों ने युवती को अगवा करने का प्रयास किया विरोध करने पर आरोपियों ने युवती व उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। परिजनों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर काॅल करके दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही राहगीरों को आता देख आरोपी, युवती के गले से सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। नकुड़ पुलिस के एस एस आई अजय गौड ने बताया कि पीड़िता ने दो नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags सहारनपुर
Check Also
देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …