Breaking News

सलेमपुर-देवरिया: नवलपुर चौराहा पर किराने की दुकान से शटर तोड़कर चोरों ने उडाया 20 हजार

नवलपुर चौराहा पर किराने की दुकान से शटर तोड़कर चोरों ने उडाया 20 हजार
सलेम पुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर चौराहा आबिद मार्केट में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने किराने की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसकर कैश बॉक्स में रखा 15 हजार व थैले से लग भग 5 हजार का सिक्का लेकर फरार हो गये वहीं नवलपुर पुलिस चौकी के सिपाहियों को इस चोरी की भनक तक नही लगी
बताया जाता है कि नवल पुर पुलिस चौकी से सटे चंद कदम पर आबिद मार्केट है जिसमें ग्राम कस्बा सलेमपुर निवासी मिटठू होल सेल किराने की दुकान चलाते हैं ! दुकानदार रोज की भांति रात्री 8 बजे अपनी दुकान बन्दकर घर आगये सुबह जब दुकान खोलने आया तो देखा की दुकान का शटर टूटा पड़ा है जब दुकानदार अंदर गया तो उसके होश उड़ गये दुकान के अंदर से कैश में रखा 15हजार व थैले से 5 हजार कुल 20हजार रुपीया गायब है जिसकी जानकारी पीड़ित ने पुलिस को तहरीर के माध्यम से दिया ! इस चोरी की घटना के सम्बंध में स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यंहा पुलिस चौकी रहते हुये पूर्व में दर्जनों चोरी की घटनाओं को पुलिस ने अंजान दिया है परंतु आज तक कोई चोर पुलिस के शिकंजे में नही फंसा और नाही किसी चोर की कोई गिरफ्तारी ही अमल में आई |

रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान ibn24x7news सलेमपुर-देवरिया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *