Breaking News

स्कूल फीस बढ़ोतरी को लेकर योगी सरकार के फैसले का स्वागत

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️फीस माफी अभियान के अगुआ ने भी सराहा

20/05/2021 अयोध्या – उत्तर प्रदेश के स्कूलों के संबंध में नए आदेश का स्वागत के जाने का दौर शुरू हो गया। इस कड़ी में प्रदेश की योगी सरकार के विद्यालय सचिन 61 2021-22 में फीस वृद्धि नहीं की जाएगी इसका स्वागत फीस माफी अभियान के अगुआ समाजसेवी नवाब सिंह ने भी की है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का हार्दिक आभार जताया है।

समाजसेवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्कूलों के संबंध में नए आदेश से विद्यालय संचालित 2021-22 में फीस वृद्धि नहीं हो सकेगी। जिससे निम्न मध्यवर्गीय परिवार के लोगों के लिए भारी राहत मिलेगी। हालांकि दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि शिक्षा माफियाओं के स्कूलों ने अभिभावकों से ऑनलाइन फीस वसूल ली है।

लेकिन सरकार अब जागी है। वहीं दूसरी तरफ राहत की भी खबर है। विद्यालय बंद रहने की आवाज में परिवहन शुल्क नहीं देना होगा। प्रदेशभर के स्कूल इस सेशन में फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। स्कूल में ऑफलाइन परीक्षा नहीं हो रही है। तो परीक्षा फीस भी नहीं आ जाएगा। खेल लैब लाइब्रेरी कंप्यूटर वार्षिक समारोह जैसे गतिविधियां नहीं हो रही हैं।

तो उनका शुल्क भी नहीं लिया जा सकेगा। तीन माह की अग्रिम फीस देने में परेशानी होने पर मासिक फीस दिया जा सकता है। अभिभावकों के लिए अच्छी खबर यह है कि प्रदेश में संचालित सभी बोर्डों के समस्त विद्यालय पर यह आदेश लागू होगा। योगी सरकार का स्कूलों के संबंध में लाया गया नया आदेश निम्न व मध्यम वर्गों के लिए राहत भरी है।

बता दें कि समाजसेवी नवाब सिंह फीस माफी अभियान को बीते एक साल से अधिक समय से अनवरत चल रहा हैं। ऐसे में प्रदेश की भाजपा शासित योगी सरकार द्वारा स्कूलों के संबंध में लाया गया नया आदेश समाजसेवी नवाब सिंह की मेहनत रंग लाई है कहा जा सकता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *