Breaking News

हम त चरखा से लेहली सुराज चरखवा चालू रहे….

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड गोरखपुर द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित 15 दिवसीय मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में बुद्द्वार को आयोजित सबरंग कार्यक्रम सुप्रसिध्द गायक राकेश श्रीवास्तव के नाम रही। नव्य इंडिया द्वारा संयोजित सांस्कृतिक संध्या सबरंग की शुरुआत राकेश श्रीवास्तव ने गोरख भजन – दूर से चल के आइल बानी छुवे हम चरनवा , बाबा गोरख जी दे दीं हमके दर्शनवा से की। इसके बाद उन्होंने गोदना गीत कोई गोदवाई हो गोदनवां सुनाया तो दर्शक मंत्रमुग्द हो उठे।

 

राकेश श्रीवास्तव ने सुराजी गीत – हम त चरखा से लेहली सुराज चरखवा चालू रहे गाकर श्रोताओं में राष्ट्र प्रेम का संचार किया । श्रोताओं के आग्रह पर राकेश श्रीवास्तव ने हे पहुँना यही मिथले में रहूं ना, छवि है तेरी सुबह बनारस, धन्य है मेरा उत्तर प्रदेश सहित अपने कई लोकप्रिय गीतों को सुनाया। राकेश ने सांस्कृतिक संध्या सबरंग में हिन्दू मुसलमान न सिख ईसाई मनई के जातिया हमार ह भाई, छवि है तेरी सुबह बनारस को सुनकर सबके मन को मोह लिया।

 

इसके पहले सांस्कृतिक संध्या का आरम्भ ऋतु सर्राफ और आकांक्षा के भाव नृत्य से हुआ । ऋतु सर्राफ और आकांक्षा ने गणेश वंदना पर आधारित भाव नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया । सबरंग में पैड पर अखिलेश विश्वकर्मा, आर्गन पर बंटी बाबा तथा नाल पर अहमद अली ने संगत किया कार्यक्रम की उद्घोषणा नवीन पाण्डेय ने की।

 

इस दौरान सम्मान समारोह में सुप्रसिध्द गायक राकेश श्रीवास्तव का सम्मान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड गोरखपुर के अपर कार्यपालक अधिकारी एन पी मौर्य एवं नव्य इंडिया सीईओ अनुज पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में ए के पाल, महेंद्र यादव, शिवेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद, गौरव पाण्डेय, अष्टभुजा पाल, शिवेंद्र पाण्डेय, मुहम्मद आरिफ, विजय दूबे, राम निवास गुप्ता, करुणेश राय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *