Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 19 at 12.26.08 AM

कनकेश्वरी नंदगिरी बनी उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य

कनकेश्वरी नंदगिरी को उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य नामित पर किन्नर समाज में खुशी की लहर

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। कन्केश्वरी नंदगिरी महामंडलेश्वर (किन्नर अखाड़ा) को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस खबर से किन्नरो में भारी खुशी की लहर है। महामंडलेश्वर कन्केश्वरी नंदगिरी ने प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इससे हमारे किन्नर समाज को बड़ा सम्मान मिला है और किन्नरों के प्रति समाज का नजरिया बदलने के साथ ही किन्नरों को उनका मौलिक अधिकार दिए जाने के क्रम में एक बड़ा फैसला है। उन्होंने कहा कि अपने किन्नर समाज के हित के लिए हमसे जो भी बेहतर बन पड़ेगा वे करूंगी। हम पूरे किन्नर समाज की तरफ से यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी एवं परमपूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट करती हूं।

इनके साथ किन्नर समाज की नयना पांडेय, नंदिनी, शिल्पा जाधव, बिंदु, सिंदूर आदि ने योगी सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जाहिर की है।

महामंडलेश्वर की नियुक्ति पर सांसद व अभिनेता रवि किशन शुक्ला, पीपीगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर मधेशिया, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि ठाकुर वर्मा, महेश जायसवाल, भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव, सभाषद गणेश मधेशिया, कमलेश वर्मा, अनिल अग्रहरी, हियुवा के जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह मोनू, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष केसी वर्मा, महामंत्री जय प्रकाश वर्मा गंजु, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी, अनुसूचित मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष शशिभूषण पासवान, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदम्बा अग्रहरी, प्रमोद अग्रहरी, सुनील जायसवाल, अमित कुमार, सत्यम त्रिपाठी, पंकज तिवारी, सतीश जायसवाल, सुजीत मधेशिया, जितेंद्र वर्मा समेत विभिन्न दलों के नेताओ और कार्यकर्ता समर्थको ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *