Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 06 at 4.32.27 PM

भय और भ्रष्टाचार से मुक्त के लिए इनेलो के पक्ष में करें मतदान:सुनील तेवतिया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:लोकसभा क्षेत्र के इनैलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया ने लोगों से आह्वान किया है कि भय और भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के लिए इस बार इनैलो के पक्ष में मतदान करें क्योंकि इनैलो ही सही मायनों में हर वर्ग के हितों की पार्टी है।

WhatsApp Image 2024 05 06 at 4.32.27 PM

विधायक अभय सिंह चौटाला ने हमेशा जनहित को प्राथमिक्ता देकर सडक से लेकर विधानसभा तक आवाज बुलंद की है। इनैलो प्रत्याशी रविवार को रहराना,टीकरी ब्राह्मण,भमरौला,कलसाडा,गहलब,कोंडल,हथीन,रूपडाका,उटावड,कोट,आलीमेव,नांगल जाट,बहीन व मानपुर में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके उनका ग्रामीणों द्वारा पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया।

इनैलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया ने कहा कि भाजपा के कुशासन से तंग आकर आज फिर से प्रदेश के लोग चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के शासन को याद कर रहे हैं। क्योंकि पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्व.चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की सरकारों में प्रदेश की जनता के हित में लिए गए फैसलों आज भी सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा शासन से दुखी व परेशान हैं और आज फिर से ताऊ देवीलाल की सरकार को याद कर रहे हैं,बस जरूरत है तो उन्हें जागरूक करने की।

उन्होंने उपस्थितजनों से चुनाव के प्रचार व प्रसार में जुट जाएं और गावों में अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर आपका वोट रूपी विश्वास मुझे मिला तो इनैलो सरकार बनने पर प्रापर्टी आईडी,परिवार पहचान पत्र जैसे सभी पोर्टलों का तुरन्त बंद किया। फिर से हरियाणा में वहीं पुराना इनैलो का राज देखने को मिलेगा। इस मौके पर महेन्द्र चौहान,देवेन्द्र तेवतिया,अजीत बॉबी,उदयवीर सहरावत,अजय चौधरी,तैय्यब हुसैन भीम सिका,रानी रावत,सुरेश मोर,महेन्द्र सहरावत,महावीर चौहान आदि अनेकों मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *