Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 06 at 4.26.54 PM

पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने महापंचायत कर कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप को दिया खुला समर्थन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिले में भाजपा को उस समय करारा झटका लगा जब पलवल में पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौधरी ने एक बडी महापंचायत का आयोजन कर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह को हजारों लोगों की उपस्थिति में अपने खुले समर्थन का ऐलान कर दिया।

WhatsApp Image 2024 05 06 at 4.26.54 PM

रविवार को पलवल के सांची ग्रीन में आयोजित इस महापंचायत में मिले समर्थन से कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह को जिले में बडी राजनैतिक ताकत मिली है। महापंचायत की अध्यक्षता पतराम चौहान मित्रों ने की वहीं महापंचायत को जिले की विभिन्न पालों से आए पंचों ने भी संबोधित किया। महापंचायत में भाजपा के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। जनहित में कोई काम नहीं किया जिससे पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता इनसे परेशान है।

इसलिए उन्होंने भी कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया है। उन्होंने उपस्थित जनता से दोनों हाथ उठवाकर दावा किया कि इस बार पलवल जिले से भाजपा प्रत्याशी को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह को बडे बहुमत से विजयी बनाकर संसद में भेजेंगें।
इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज भाजपा प्रत्याशी निराश व हताश हैं।क्योंकि अब मोदी के नाम से भी वोट नहीं मिल रहे हैं। भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं। जनता इनके जुमलों को अच्छी तरह जान चुकी है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है।

कांग्रेस के कई नेताओं को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है। सभी एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं कोई उनसे अलग नहीं है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गुर्जर पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर कब तक वह मोदी का दिया हुआ खाते रहेंगे। कभी जनता के बीच अपने किये हुए कार्यों पर वोट मांगकर दिखाएं। पिछले 10 वर्षों में इनकी कोई भी गारंटी पास नहीं हुई है। सब फेल हैं। भाजपा के 400 पार के नारे पर उन्होंने कहा कि इस तरह के नारों से जनता को यह भ्रमित कर रहे हैं। बंगाल में इन्होंने 200 पार का नारा दिया, लेकिन 78 सीट ही आ पाई।

इसी तरह से हरियाणा में एक 75 पार का नारा फेल हो गया था और 40 सीट आई। अब जनता इनके 400 पार के नारे को फेल करने का पूरा मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में कांग्रेस 7 से 8 सीट जीत रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस की टिकट भले ही देरी से मिली हो लेकिन जनता उनका प्रचार खुद लंबे समय से कर रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *