Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 12 at 10.51.24 PM

विवेकानंद सेवा मिशन ने बड़े धूमधाम से मनाया गोपाष्टमी का त्योहार।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। आज विवेकानंद सेवा मिशन/सर्वोदय भारत पार्टी द्वारा जगरनाथपुर स्थित कार्यालय में गोपाष्टमी का त्यौहार मनाया गया ।
इस अवसर पर मिशन के प्रभारी स्वामी डॉक्टर विनय जी
ने कहा कि गौ माता की सेवा भगवान कृष्ण ने किया था, लेकिन दुर्भाग्य है कि आज हिंदुस्तान में लोग राधे राधे तो कह रहे हैं लेकिन गौमाता की जितनी भी दुर्दशा हो सकती है वह हो रही है।
ऐसे में स्वामी जी ने कहा कि अगर घर में सुख शांति चाहते हैं तो गौ भक्ति करनी ही होगी ।
बिना इसके कभी भी प्रभु की कृपा आप पर नहीं होगी । भगवान ने गौ माता को साथ रखकर यह संदेश दिया था कि मां की कृपा से ही स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि और चरित्र की रक्षा होगी ।
अगर आप अपदाओं से बचना चाहते हैं तो देश के हर व्यक्ति को गौ माता की सेवा या उनकी प्रति श्रद्धा रखनी होगी। गोपाष्टमी मनाने का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब हम गौ माता को पशु न समझ कर मां समझेंगे।
स्वामी जी ने इस अवसर पर गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए सरकार से मांग की है।
स्वामी जी ने कहा मैं हिंदुस्तान को तभी स्वतंत्र समझूंगा जब यहां पर एक भी गौ हत्या नहीं होगी ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *