Breaking News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल निर्बाध रुप से सम्पन्न करायें जाने हेतु संवेदनशील क्षेत्रों का किया गया भ्रमण

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

मीरजापुर। आज दिनांक 22.04.2021 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अजय कुमार सिंह द्वारा उपजिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव व थाना प्रभारी को0देहात विजय कुमार चौरसिया के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया गया। इस दौरान थाना को0देहात क्षेत्रान्त्रर्गत ग्राम चितावनपुर में भारी संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल के साथ भ्रमण कर आम नागरिकों को आदर्श चुनाव आचार संहिता व प्रशासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए स्वंत्रत एवं निर्भिक होकर अपने मतों का प्रयोग करने की अपील की गई।

यदि किसी प्रत्याशी द्वारा प्रलोभन या अवैध मादक द्रव्य/शराब आदि बांटा जाता है या मतदाता को डराया धमकाया/आतंकित करके अपने पक्ष में मत देने के लिये बाध्य किया जाता है तो इसकी सूचना सम्बंधित थाने को दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखते हुए दोषी व्यक्ति के विरूद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही की जायेगी। प्रत्याशियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन करने हेतु निर्देश दिया गया। उल्लघंन करने की स्थिति उसके विरुद्ध सख्त से सख्त विधिक कार्यवाही की जायेगी।

बूथ पर साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्ति को ही अपना एजेन्ट बनाने की भी अपील की गई। इस दौरान चौकी प्रभारी करनपुर, चौकी प्रभारी भरुहना, पीआरओ पुलिस अधीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *