Breaking News

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्षो की वर्चुलल बैठक सम्पन्न

 

ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश

मनेन्द्रगढ़ – भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्षो की वर्चुवल बैठक 11 जून को शाम 4 बजे प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस वर्चुवल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान ने सभी जिला अध्यक्षो का परिचय लिया उसके पश्चात विगत दिनों 31 मई को सेवा ही संगठन कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी एवं आगामी 16 व 17 जून को भुपेश सरकार के ढाई साल पूरा होने पर पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम “सवाल तो उठेगा भूपेश जवाब तो देना पड़ेगा” के तहत प्रत्येक जिले के 2 मंडल में मोर्चे द्वारा कार्यक्रम निर्धारित करने हेतु कहा गया

और आगामी 21 जून को केरल के राज्यपाल महामहिम मो.आरिफ खान जी का “आज के भारत निर्माण में मुस्लिमो का भूमिका” विषय को लेकर बेबिनार आयोजित है उसमें प्रत्येक जिले से 25 लोगो को जुड़ना है उसकी सूची तैयार करने हेतु आग्रह किया गया।
बैठक में प्रस्तावना प्रदेश महामंत्री शाहिद खान ने रखा व बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने किया।
इस वर्चुवल बैठक में जसपाल सिंह रंधावा(रायपुर),मो.मकबूल खान(बिलासपुर),आबिद खान (महासमुन्द),अंकुर जैन (कोरिया),स्वरूप थॉमस (सरगुजा),इरफान शेख (राजनांदगांव),आसिफ मेमन (गरियाबंद),नज़मूल हक़ (दंतेवाड़ा), जावेद अली (सुकमा),अय्यूब खान (जांजगीर-चाम्पा),रविन्द्रर भाटिया (रायगढ़),महबुल्ला रज़ा (सूरजपुर),असलम आजाद (जशपुर), दलजीत सिंह (रायपुर ग्रामीण),रियाज कुरैशी (बालोद),ईरशाद खान (कोंडागांव) आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *