विंध्याचल स्टेशन बना उच्च अधिकारियों के लापरवाही का केंद्र विंध्याचल
विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी के धाम रोज लाखों की संख्या में यात्री मां विंध्यवासिनी के दर्शन हेतु विंध्याचल रेल मार्ग से यहां आते हैं और यहां आकर रेलवे के उच्च अधिकारियों की लापरवाही का शिकार होते है आपको बताते कि, काफी समय से कोच डिस्प्ले पर न ट्रेन नंबर और न ही डिब्बा नंबर दर्शाने से पूरे नवरात्रि भर दूरदराज से आए यात्रियों को विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर आकर इधर से उधर भटकना पड़ता हैं, आपको बता दे कि गुरुवार को शारदीय नवरात्र के नवमी तिथि पर लाखों की संख्या में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करके घर जाने हेतु प्लेटफॉर्म पर पहुंचते हैं तो उस समय काफी संख्या में भीड़ होने के कारण प्लेटफॉर्म पर अफरा तफरी मच जाती है जब यात्री अपने बोगी को ढूंढने के लिए लगे कोच डिस्प्ले की तरफ देखते हैं तो डिस्पले बोर्ड बंद दिखता है और इधर से उधर परेशान हो जाते हैं ।
Tags मिर्जापुर
Check Also
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा
मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …