रामलीला देख दर्शक रोमांचित हो रहे
कस्बे में चल रही रामलीला मंच पर लंका दहन की लीला देख दर्शक रोमांचित हो गए। मंच पर रावण-सीता संवाद, सीता- हनुमान मिलन, हनुमान द्वारा अशोक वाटिका उजाड़ने व लंका दहन का मंचन हुआ। अतिथि के रूप में जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा, मांडलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष नन्दिनी साहू, मण्डल अध्यक्ष अनिल पारीक नेआरती कर रामलीला का शुभारंभ किया। मेघनाथ ब्रह्मफांस से हनुमान को बंदी बना रावण के दरबार में पेश करता है। हनुमानजी की पूंछ में आग लगवाने का आदेश दिया जाता है। पूंछ में आग लगाने के बाद हनुमान सोने की लंका को जला देते हैं। यह दृश्य देख दर्शक रोमांचित हो गए।
आदर्श रामलीला कमेटी के गोविंद सिंह ने बताया कि दशहरा की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। रावण के पुतले बनाने का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। बुधवार देर रात को हनुमान ने उड़ान भर कर संजीवनी बूटी लेकर आएं। रामलीला में राजस्थान पत्रिका का भी सम्मान किया गया।
Check Also
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा
मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …