Breaking News

विन्ध्याचल , मीरजापुर- पान , गुटखा , मोबाइल , शस्त्र पर पाबंदी

विन्ध्याचल , मीरजापुर ।
आगामी शारदीय नवरात्र मेला सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पण्डा समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आम तीर्थपुरोहितों को बुलाकर मन्दिर व्यवस्था पर चर्चा की । जिसमे कुछ विशेष विन्दुओ पर चर्चा के पश्चात यह निर्णय लिया गया कि गर्भगृह के अंदर पान , गुटखा , मोबाइल व शस्त्र इत्यादि पर पूरी पाबन्दी लगाई जाएगी । माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर की गरिमा से किसी प्रकार का समझौता नही किया जा सकता । कई अन्य मुद्दों जैसे छद्म तीर्थपरोहिती इत्यादि पर अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने कहा कि महज दो दिवस पश्चात नवरात्र प्रारम्भ हो रहा है । जिला प्रशासन से भी बात करने का समय नही मिल पाया है। इएलिये अन्य मुद्दों पर नवरात्र के पश्चात पुनः विचार किया जायेगा । इस दौरान पण्डा समाज के समस्त पदाधिकारी , कार्यकारिणी सदस्य के अलावा सैकडों तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *