Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 15 at 10.35.14 PM

लूट के रुपये व अवैध असलहे के साथ शातिर लुटेरा गिरफ्तार

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित /लुटेरे/शातिर अपराधी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक झंगहा के नेतृत्व मे एक सशक्त टीम गठित की गयी । उक्त टीम द्वारा आज दिनांक 15.11.2021 को मु0अ0स0 347/21धारा 392/504/506 भादवि से संबन्धित वांक्षित अभियुक्त बैजनाथ पुत्र राजमोहन यादव निवासी खोरमा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को प्रातः 4.10 बजे बोहाबार तिराहे से गिरफ्तार किया गया जिसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर तथा 9100 रुपया नगद बरामद हुआ । अभियुक्त ने पुछताछ पर बताया कि मैने डेढ माह पुर्व गैस डिलवरी की गाडी से थाना झंगहा के हरैया क्षेत्र से 20000 रुपया अपने साथियो के साथ मिलकर लुटा था जिसमे मेरे हिस्से मे 6500 रुपये मिला था जिसमे का 3500 रुपया बचा हुआ है वह है तथा 35000 रुपया मैने अपने साथियो के साथ एक माह पुर्व थाना गगहा क्षेत्र के सोहगौरा से लुटा था जिसमे मेरे हिस्से मे 11500 रुपये मिला था जिसमे का 5600 रुपया जो मेरे हिस्से का है बचा हुआ है वह है शेष रुपये मैने शानो शौकत मे खत्म कर दिया है । उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 403/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *