Breaking News

हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं लगाने पर आज से होगा चालान

रिपोर्ट उमेश मणि त्रिपाठी

गोरखपुर। जिन प्राइवेट गाड़ियों के नंबर प्लेट के अंत में शून्य या एक है, उनका हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर मंगलवार से चालान किया जाएगा। कॉमर्शियल वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की समय सीमा पहली अक्तूबर को ही समाप्त कर दी गई है आरटीओ की तरफ से हो रही कार्रवाई में 57 कमर्शियल वाहनों का चालान किया गया है। एआरटीओ प्रशासन श्याम लाल ने बताया कि जिले में रजिस्टर्ड प्राइवेट वाहनों, जिनके रजिस्ट्रेशन नंबर के अंत में 0 एवं 1 अंकित हैं। उनका हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाया जा रहा है। चालान का जुर्माना 5 हजार रुपए हैं। इन गाड़ियों का मंगलवार से चालान किया जाएगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *