पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर हुआ सम्मान
मीरजापुर। शुक्रवार को जमुई-अहरौरा मार्ग पर सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल फोन शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आस्था इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर महेंद्र जायसवाल ने मुख्य अतिथि रामसकल को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित होकर प्रतिष्ठान के संचालक को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अरुणेश सिंह पटेल, प्रदेश सचिव अपना दल (एस), अशोक जायसवाल, श्रीराम जायसवाल, हरिचरन सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता, मोहम्मद सिद्धू समाजसेवी एवं सिद्धू बैट्री, पंकज सिंह समाजसेवी, नितिश सिंह, ऋषभ पटेल, गायत्री जायसवाल, मुन्ना अंसारी, साधना जायसवाल, अपर्णा जायसवाल, आस्था, रमेश जायसवाल, अंजना जायसवाल, आकृति जायसवाल, मुंशी राम, डॉ. बृजेश शर्मा, राजेश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शोरूम के शुभारंभ पर संचालक महेंद्र जायसवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।