Breaking News
IMG 20260808 WA0002

अहरौरा मेन कैनाल के गेट का रिसाव रोकने की कवायद, सिंचाई विभाग ने शुरू कराया निर्माण कार्य

भारतीय किसान यूनियन और अहरौरा डोंगिया बांध समिति की लगातार मांग के बाद हुई कार्रवाई

मीरजापुर। भारतीय किसान यूनियन जनपद मीरजापुर और अहरौरा डोंगिया बांध समिति की लगातार मांग के बाद सिंचाई विभाग ने अहरौरा मेन कैनाल के गेट से हो रहे पानी के रिसाव को रोकने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हाइड्रा मशीन की मदद से पुराने गेट को निकालने तथा उसके स्थान पर आवश्यक निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मौके पर सिंचाई विभाग के एसडीओ ऋतुराज, जेई ओम प्रकाश राय सहित टेक्निकल टीम मौजूद रही।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के किसान प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह भी मौके पर उपस्थित रहे। गेट बदलने का कार्य पूरा होने के बाद पानी के लगातार हो रहे रिसाव पर रोक लगने की उम्मीद है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260708 WA0016

यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के …