Breaking News

वाराणसी :-थाना बड़ागाँव मात्र दलालो का अड्डा बन गया है खुलेआम जातीवाद का बोलबाला

बड़ागाँव – वाराणसी। बड़ागाँव थानाक्षेत्र मे एक तरफ जंहा अपराधो की बाढ़ आ गयी है वही अपराधीयो दलालो का अड्डा बन गया है बड़ागाँव थाने मे खुलेआम जातीवाद हावी हो गया है वर्ग विशेष के लोगो को थाने मे दो तीन दिन रखकर छिनैती गुन्डा टैक्स के नाम पर कमजोर वर्गो के युवा लड़को को फर्जी छिनैती दिखाकर चालान कर दिया जा रहा है और उसमे वर्ग विशेष के मध्यस्त लोगो के माध्यम से लम्बा लेन देन किया जा रहा है बड़ागाँव बाजार में दिनांक 28-11-2018 को अपराधीयो ने भीड़ भरी बाजार में अशोक टेलर्स की दुकान मे घुसकर छिनैती के घटना को अंजाम दिया सी सी टी वी फुटेज मे उनकी तस्वीर सहित थाने पर तहरीर देने के बावजूद आज तक अपराधीयो को दण्डित करने के बजाय थाना प्रभारी निरीक्षक के जाती विशेष के दलालो के माध्यम से मामले मे लीपापोती का प्रयास चल रहा है और छिनैती एवम गुन्डा टैक्स के मामले की प्राथमिकी तक दर्ज नही की गयी है। इसी तरह की घटना में अहरक में मोटरसाइकिल छिनैती के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज न कर के भुक्तभोगी को अपमानित कर थाने से भगा दिया गया बड़ागाँव थानाक्षेत्र में बाबतपुर गैस प्लांट के पास एवम बड़ागाँव, बसनी , गांगकला, साधोगंज, भीटी आदी स्थानो पर जहा गैस रिफिलिंग का अवैध धंधा खुलेआम थाने के सह पर चल रहा है वही मादक पदार्थो की विक्री भी इन बाजारो में खुलेआम हो रही है और उच्चाधिकारीयो से जब जनता शिकायत करती है तो यह जाती विशेष के दलाल लोग पुर्व प्रधान व्यापार मण्डल एवम पत्रकार बनकर अधिकारीयो को बरगला देते है तथा पिड़ित की बात नही सुनी जाती है। क्षेत्र मे अवैध अतिक्रमण करा कर पैसा लेने, न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, हरे वृक्षो की कटाई तथा थाने में आए दिन प्रतिष्ठित पिछड़े वर्ग लोगो को पकड़ कर थाना प्रभारी निरीक्षक एवम एक अन्य दरोगा के माध्यम से लम्बा लेन देन किया जा रहा है। उच्चाधिकारीयो को बरगलाने में दलालो की विशेष भूमिका रहती है ये लोग हमेशा प्रभारी निरीक्षक का पक्ष रखकर भुक्तभोगी को न्याय पाने नही देते है थाने के पुलिसकर्मीयो एवम सब इंस्पेक्टर भी प्रभारी निरीक्षक की घिनौनी करतुतो से त्रस्त है । बड़ागाँव बस स्टैण्ड, कुड़ी, बाबतपुर, अनेई, रसुलपुर सहित दर्जनो स्थानो पर मादक पदार्थो की विक्री खलेआम हो रही है गुण्डो का मनोबल बढ़ा हुआ है छात्रो से मारपीट करना, गरीबो को सताना, गुण्डा टैक्स मागना, एयरपोर्ट रोड पर खुलेआम पुलिस की मिलीभगत से कोयला उतरवायी से लेकर साल्वेटं एवम डिजर पेट्रोल की चोरी प्रति दिन रात्री 10 से 2 बजे के बिच पुलिस वालो के सहयोग से हो रही है जातीवाद का इतना घिनौना रूप थाना बड़ागाँव मे कभी भी नही देखा गया विभागीय लोग भी तंग आ चुके है तथा दबी जुबान से कहते है कि पुलिस उच्चाधिकारी भी कान मे तेल डालकर बैठे हुए है। विगत माह कुशमुरा में ताजिया जलजाने के प्रकरण में थाने मे ताजीयादार से झाड़ु तक लगवाया गया जिस मामले को मानवाधिकार आयोग में विचारार्थ प्रेषित किया गया है । आज थाने की स्थिती यह हो गयी है की दरोगाओ की लम्बी चौड़ी फौज है मगर पुरा थाना दलालो एवम थाना प्रभारी निरीक्षक तथा एक दरोगा अन्याय की गंगा बहा रहे है । बड़ागाँव थाना प्रभारी निरीक्षक का मुद्दा पुर्व विधायक अजय राय की सभा मे भी पिछले दिनो उठा था उन्होंने ने भी पिड़ितो के साथ खड़े होने एवम जरूरत पड़ने पर थाना बड़ागाँव के घेराव करने का विश्वास कांग्रेस कार्यकर्ताओ को दिलाया था।
चाहे जो हो थाना बड़ागाँव में सरिफ आदमी जाना नही चाहता है क्योंकि कब किसे अपमानित कर दिया जाएगा कुछ ठिक नही है थाने की घटनाओ की गोपनीय जांच जरूरी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *